हमारे शारीरिक और आत्मिक जीवन में हमेशा कई परीक्षण और बाधाएं होती हैं। अतीत में, जब इस्राएलियों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा—बिना पानी और भोजन का जंगल और दानवों का कनान देश, तब यहोशू और कालेब ने अपनी आशा सिर्फ परमेश्वर पर रखी। उन्हीं की तरह, हमें भी मुश्किलों के बीच परमेश्वर द्वारा खोले गए आशा के द्वार को देखने का विश्वास चाहिए।
जिस प्रकार यीशु के पुनरुत्थान और स्वर्गारोहण से परमेश्वर ने निराश प्रथम चर्च के संतों के लिए स्वर्ग के राज्य की आशा का द्वार खोला, और जैसे यीशु ने पतरस को, जो रात भर कुछ न पकड़ सका, दिखाया कि उनके वचन पर चलने से चमत्कार होता है, वैसे ही आज मसीह आन सांग-होंग के ये वचन भी, “सुसमाचार सारे जगत में प्रचार किया जाएगा,” अवश्य पूरे होंगे।
“हे यहोवा, ऐसा कर कि मेरा अन्त मुझे मालूम हो जाए, और यह भी कि मेरी आयु के दिन कितने हैं; जिससे मैं जान लूँ कि मैं कैसा अनित्य हूँ! “अब हे प्रभु, मैं किस बात की बाट जोहूँ? मेरी आशा तो तेरी ओर लगी है।” भजन संहिता 39:4-7
परन्तु जो अन्त तक धीरज धरे रहेगा, उसी का उद्धार होगा। और राज्य का यह सुसमाचार सारे जगत में प्रचार किया जाएगा , कि सब जातियों पर गवाही हो, तब अन्त आ जाएगा। मत्ती 24:13-14
119 बुनडांग-गु, संगनाम-सी, ग्योंगी-डो, कोरिया
फोन 031-738-5999 फैक्स 031-738-5998
प्रधान कार्यलाय: 50, Sunae-ro (Sunae-dong), Bundang-gu, Seongnam-si, Gyeonggi-do, Rep. Korea
मुख्य चर्च: 35, Pangyoyeok-ro (526, Baeghyeon-dong), Bundang-gu, Seongnam-si, Gyeonggi-do, Rep. Korea
ⓒ चर्च ऑफ गॉड वर्ल्ड मिशन सोसाइटी। सर्वाधिकार सुरक्षित। व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग करने की नीति