कोविड-19 ने दुनिया को हिला दिया जिसका असर पर्यावरण पर भी हुआ। कॉफी की दुकानों ने एक बार प्रयोग किए जाने वाले पात्र उपलब्ध कराए और खाने की होम डिलीवरी की मांग बढ़ गई। यह सब वायरस को फैलने से रोकने के लिए था, लेकिन इसने प्लास्टिक कचरे को तेजी से बढ़ाया। फेस मास्क जो आवश्यक व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण है, वह भी मज़बूत किस्म के प्लास्टिक[पीपी] से बने होते हैं।
ASEZ WAO प्लास्टिक कचरे को कम करने के लिए बार-बार No More GPGP (ग्रेट पैसिफिक गारबेज पैच का संक्षिप्त नाम) प्रोजेक्ट आयोजित करता है। नवंबर और दिसंबर 2020, दो महीनों के लिए, इसने प्लास्टिक सफाई में बारह देशों में 3,200 से अधिक सदस्यों की भागीदारी की।
सदस्यों ने दुनिया भर के कई स्थानों जैसे सिंगापुर में ईस्ट कोस्ट पार्क, दक्षिण अफ्रीका में ब्लू लैगून बीच और क्राइस्टचर्च, न्यूजीलैंड में एवोंडेल रोड में छुट्टियों पर 2,76,000 से अधिक प्लास्टिक कचरे को (12 टन वजन) इकट्ठा किया।
उन्होंने फेस मास्क पहनने, हाथों को सैनिटाइज करने और तापमान जांचने जैसे संगरोध दिशानिर्देशों का पालन करते हुए प्रोजेक्ट को अंजाम दिया। इकट्ठा किया गया प्लास्टिक कचरा पुनर्चक्रण कंपनियों को सौंपा गया। जिन देशों में बाहरी गतिविधियों की अनुमति नहीं थी, वहां के सदस्यों ने वेबसाइट पर एक हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से नागरिकों के समर्थन को आकर्षित किया।
ली सु-ह्योन (सियोल, कोरिया के एक सदस्य), जिसने एक सड़क की सफाई में भाग लिया था, ने कहा, “भले ही मैं हमेशा इस गली पर चलता हूं, मैंने इस पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन वहां बहुत सारा कचरा था। मैंने सोचा था कि इसे साफ करना कठिन होगा, लेकिन जैसे बहुत से लोगों ने एक साथ थोड़ा कूड़ा उठाया, तो उसमें वास्तव में ज्यादा समय नहीं लगा। मुझे एहसास हुआ कि वे क्यों कहते हैं कि दस लोगों का एक कदम एक व्यक्ति के दस कदमों से अधिक मायने रखता है।”
ASEZ WAO ने प्लास्टिक कचरे के खतरों की रिपोर्ट करने के लिए सरकारी कार्यालयों में सेमिनार भी आयोजित किए। उदाहरण के लिए, कोरिया के डेजॉन में सदस्यों ने एक नगर कार्यालय का दौरा किया और कंपनियों, सरकारों और नागरिकों के बीच घनिष्ठ सहयोग के महत्व पर जोर दिया, क्योंकि प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने के लिए उत्पादन, खपत और निपटान के संबंध में संयुक्त प्रयास आवश्यक हैं। नगर कार्यालय के प्रमुख ने उन्हें प्लास्टिक कचरे के साथ भारी प्रदूषित क्षेत्र में मार्गदर्शन किया और सफाई की आपूर्ति प्रदान की।
119 बुनडांग-गु, संगनाम-सी, ग्योंगी-डो, कोरिया
फोन 031-738-5999 फैक्स 031-738-5998
प्रधान कार्यलाय: 50, Sunae-ro (Sunae-dong), Bundang-gu, Seongnam-si, Gyeonggi-do, Rep. Korea
मुख्य चर्च: 35, Pangyoyeok-ro (526, Baeghyeon-dong), Bundang-gu, Seongnam-si, Gyeonggi-do, Rep. Korea
ⓒ चर्च ऑफ गॉड वर्ल्ड मिशन सोसाइटी। सर्वाधिकार सुरक्षित। व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग करने की नीति